
“मैं पहले कहूंगा कि सदैव माता पिता का सम्मान करना और सिनेमा जगत में एक अभिनेता हूं तो कहूंगा " अभिनय ऐसे करो जैसे ज़िन्दगी जी रहे हो और ज़िन्दगी ऐसे जियो कि अभिनय कर रहे हो " अर्थात आप जिस भी क्षेत्र में हों उस क्षेत्र में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन के साथ बिना किसी के हृदय को चोट पहुंचाए सदैव ही उन्नति के पथ पर अग्रसर रहो। आप ईश्वर को मानते हो तो अत्यंत ही उत्तम विचार है और अगर नहीं भी मानते हो तो भी ये स्मरण रहे कि " कर्म फल अवश्य मिलेगा”
About Arvindra Rajpoot
व्यावसायिक एवं अकादमिक परिचय (Professional Profile) अभिनय एवं कलात्मक योगदान (Performing Arts & Screen Acting) रंगमंच एवं अभिनय प्रस्थान: रंगमंच (Theater) से कलात्मक यात्रा आरंभ करते हुए फिल्म एवं टेलीविजन जगत में बतौर अभिनेता प्रामाणिक पहचान स्थापित की। टेलीविजन धारावाहिक: भारत सरकार के सामाजिक अभियान 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत निर्मित राष्ट्रीय महत्व के धारावाहिक "बेटी: घर का उजाला" में प्रमुख भूमिका के साथ 35 से अधिक एपिसोड्स में अभिनय निष्पादन। वाणिज्यिक एवं डिजिटल स्क्रीन: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के राष्ट्रीय विज्ञापनों एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वेब-सीरीज़ में बतौर अभिनेता कार्य। सिनेमैटिक लेखन एवं सह-निर्देशन (Cinematic Writing & Direction) पटकथा एवं संवाद लेखन: लघु फिल्मों (Short Films) एवं फीचर फिल्मों हेतु पटकथा (Screenplay) तथा संवाद (Dialogues) का मौलिक लेखन। सह-निर्देशन: दृश्य-श्रव्य फिल्मों के निर्माण एवं निर्देशन की प्रक्रिया में सह-निर्देशक (Associate Director) के रूप में रचनात्मक एवं तकनीकी दायित्व का निर्वहन। ऐतिहासिक अनुसंधान एवं साहित्यिक योगदान (Historical Research & Literary Work) ऐतिहासिक शोध एवं उपन्यास: 12वीं शताब्दी के महान शासक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के ज्येष्ठ पितृव्य (ताऊ) चक्रवर्ती सम्राट विग्रहराज चतुर्थ के जीवन पर आधारित 5 वर्षों के गहन अभिलेखीय शोध (Archival Research) के उपरांत ऐतिहासिक उपन्यास "राष्ट्ररक्षक चक्रवर्ती सम्राट विग्रहराज चौहान" का लेखन । अकादमिक एवं ऐतिहासिक अवदान: सम्राट विग्रहराज चतुर्थ के इतिहास पर पूर्व में केवल पुरातात्विक साक्ष्य एवं अभिलेख (Epigraphical Records) ही उपलब्ध थे। यह ग्रंथ उनके जीवनवृत्त और शासनकाल पर आधारित प्रथम व एकमात्र प्रामाणिक ऐतिहासिक पुस्तक है।
“मैं पहले कहूंगा कि सदैव माता पिता का सम्मान करना और सिनेमा जगत में एक अभिनेता हूं तो कहूंगा " अभिनय ऐसे करो जैसे ज़िन्दगी जी रहे हो और ज़िन्दगी ऐसे जियो कि अभिनय कर रहे हो " अर्थात आप जिस भी क्षेत्र में हों उस क्षेत्र में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन के साथ बिना किसी के हृदय को चोट पहुंचाए सदैव ही उन्नति के पथ पर अग्रसर रहो। आप ईश्वर को मानते हो तो अत्यंत ही उत्तम विचार है और अगर नहीं भी मानते हो तो भी ये स्मरण रहे कि " कर्म फल अवश्य मिलेगा”
Published books
No linked books yet.
Awards & recognitions
2015
बतौर शिक्षक शिक्षण कार्य करते हुए शिक्षक दिवस पर सम्मान
आगरा उत्तर प्रदेश में
2023
नाटकों के मंचन हेतु विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के आयोजन में बतौर अभिनेता
मुरादाबाद,सभल, उत्तर प्रदेश
2026
प्रस्तुत शोध आधारित ऐतिहासिक उपन्यास " राष्ट्ररक्षक चक्रवर्ती सम्राट विग्रहराज चौहान " मध्यकालीन भारतीय इतिहास में चाहमान राजवंश के सैन्य, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अवदान के नाम पत्र
अकादमिक स्वीकृति एवं सम्मान: ऐतिहासिक शोध ग्रंथ "राष्ट्ररक्षक चक्रवर्ती सम्राट विग्रहराज चौहान" के संलेखन हेतु लेखकों को देश के शीर्ष अकादमिक एवं शोध संस्थानों द्वारा आधिकारिक सराहना व सम्मान-पत्र (Commendation Letters) प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (नई दिल्ली), राजस्थान साहित्य अकादमी (उदयपुर), राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी (जयपुर), राजस्थान प्राच्यविद्या प्रतिष्ठान (कोटा), राजस्थानी शोध संस्थान (चौपासनी, जोधपुर), भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के राजकीय पुस्तकालयों, तथा श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति (इंदौर) सहित देश के अनेक प्रमुख विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय सम्मिलित हैं।
2026
शब्द सम्मान समारोह
प्रयागराज स्थित बुकवाला बुक कार्निवल द्वारा आयोजित " शब्द सम्मान समारोह " में पुस्तक राष्ट्ररक्षक चक्रवर्ती सम्राट विग्रहराज चौहान सम्मानित किया गया।
More authors from Once Upon a Time Publishing House
Discover other voices and the stories they share








